राजौरी में दो ग्रेनेड से भरा बक्सा बरामद, इलाका घेराबंदी में
| Apr 10, 2026, 20:18 IST
राजौरी, 10 अप्रैल (हि.स.)। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने दो ग्रेनेड से भरा एक संदिग्ध बक्सा बरामद किया जिसके बाद अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी।
अधिकारियों ने बताया कि सुंदरबनी क्षेत्र के ठंडापानी इलाके में स्थानीय लोगों ने संदिग्ध सामग्री देखी जिसके बाद सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और इलाके को सुरक्षित कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि एक बक्से में बंद दो ग्रेनेड से युक्त संदिग्ध विस्फोटक सामग्री एक जल स्रोत के पास पड़ी मिली।
उन्होंने बताया कि सामग्री को सुरक्षित रूप से नष्ट करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

