बिश्नाह में घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी चोरी
| Mar 29, 2026, 16:51 IST
जम्मू,, 29 मार्च (हि.स.)।
बिश्नाह कस्बे के वार्ड नंबर 1 में एक वाहन चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार पुत्र हंस राज के घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो गाड़ी को चोर चुरा ले गए। परिवार के अनुसार वाहन रोजाना इसी स्थान पर खड़ा किया जाता था।
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस से अपील की है कि जल्द से जल्द वाहन की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

