home page

झेलम नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव पांच दिन के बाद बरामद

 | 

श्रीनगर, 28 जुलाई (हि.स.)। श्रीनगर के पंथा चौक इलाके के सेम्पोरा में झेलम नदी में छलांग लगाने वाले 25 वर्षीय युवक का शव मंगलवार को पांच दिन के लंबे खोज अभियान के बाद बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के पंथा चौक के पास राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने खोज अभियान के दौरान युवक का शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान एसडीआरएफ श्रीनगर और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया था।

मृतक की पहचान श्रीनगर के बलहामा निवासी सज्जाद अहमद मीर (25) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि शव को चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं और आगे की आवश्यक कार्यवाही के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता