उधमपुर में सीओ कार्यालय के पास एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद
| Oct 31, 2026, 12:24 IST
उधमपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। शनिवार सुबह उधमपुर में सीओ कार्यालय के पास एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एक ईको वाहन भी मिला जिससे कुछ निजी सामान जैसे कि स्कार्फ, बरामद किए गए।
अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान और मृत्यु के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

