home page

नवा कदल के पास झेलम नदी से महिला का शव बरामद

 | 

श्रीनगर, 28 अगस्त (हि.स.)। शुक्रवार को श्रीनगर के नवा कदल इलाके के पास झेलम नदी से क अज्ञात महिला का शव मिला।

एक अधिकारी ने बताया कि महिला नवा कदल के पास नदी में मिली थी और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि मृतक महिला की पहचान का तुरंत पता नहीं चल सका है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता