home page

आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन्स के धरने को विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया का समर्थन

 | 

जम्मू,, 30 जुलाई (हि.स.)।

महाराजा हरि सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन्स के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी लंबित मांगों को सुना और आश्वासन दिया कि उनके जायज़ मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। खिलाड़ियों का कहना है कि उनकी लंबे समय से लंबित मांगों का अब तक समाधान नहीं हुआ जिसके कारण उन्हें शांतिपूर्ण धरना देना पड़ रहा है।

इस दौरान विधायक मनकोटिया ने कहा कि खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है और संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता