बलदेव सिंह बिलावरिया ने जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों में फहराया तिरंगा
| Aug 15, 2026, 18:52 IST
जम्मू,, 15 अगस्त (हि.स.)।
भाजपा जम्मू-कश्मीर के महामंत्री एवं पूर्व डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बिलावरिया ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस दौरान उन्होंने गंग्याल, मॉडल टाउन, जीवन नगर, डिगियाना, कुंजवानी, न्यू प्लाट, त्रिकुटा नगर, बेलीचराना और बबलियाना सहित विभिन्न इलाकों में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और तिरंगा फहराकर सलामी दी।
कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बिलावरिया ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

