श्री गुरु रविदास जयंती की तैयारियों को लेकर जम्मू में बैठक आयोजित
| Jul 30, 2026, 18:55 IST
जम्मू,, 30 जुलाई (हि.स.)।
श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में जम्मू में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव बलदेव सिंह बिलावरिया की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयंती समारोह को श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाने को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

