बिश्नाह पुलिस ने 9 गोवंशीय पशुओं को कराया सुरक्षित, ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ चालक फरार
| Jul 12, 2026, 13:20 IST
जम्मू,, 12 जुलाई (हि.स.)।
बिश्नाह पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे 9 गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित बचाते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार थाना बिश्नाह की टीम ने रत्नाल से रिंग रोड के रास्ते मीरां साहिब की ओर जा रहे बिना पंजीकरण नंबर वाले लाल रंग के स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान ट्रॉली में 9 गोवंशीय पशु जिनमें 2 गाय और 7 बैल शामिल थे पाए गए। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने सभी पशुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर बचा लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

