home page

बलदेव सिंह बिलावरिया ने जम्मू शहर के गंग्याल में सफाई साथियों के साथ मनाया दिवाली मिलन समारोह

 | 

जम्मू, 07 नवंबर (हि.स.)। भाजपा जम्मू-कश्मीर के महामंत्री एवं पूर्व डिप्टी मेयर जम्मू बलदेव सिंह बिलावरिया ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जम्मू शहर के गंग्याल में सफाई साथियों के साथ दिवाली मिलन समारोह मनाया।

इस अवसर पर उन्होंने सफाई साथियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि सफाई साथी हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके योगदान और समर्पण का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।

बिलावरिया ने कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, भाईचारे, सम्मान और खुशियां बांटने का पर्व है। ऐसे अवसर समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर मनाने से आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता