home page

बीबीआईए अध्यक्ष तरुण सिंगला ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात

 | 

जम्मू,, 01 जुलाई (हि.स.)।

बारी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष तरूण सिंघला ने जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिन्द्र चौधरी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा की। इस दौरान बारी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मौजूदा उद्योगों के लिए एक व्यापक और व्यावहारिक औद्योगिक नीति बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि नीति को सभी हितधारकों से विस्तृत परामर्श के बाद ही अंतिम रूप दिया जाना चाहिए। बैठक में एसजीएसटी रिइम्बर्समेंट, टर्नओवर इंसेंटिव, ब्याज सब्सिडी, वेयरहाउसिंग पॉलिसी, फ्रेट सब्सिडी और अन्य उद्योग संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने सभी चिंताओं को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि सरकार हितधारकों से परामर्श के बाद ही औद्योगिक नीति पर अंतिम निर्णय लेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता