home page

19 से 21 अक्टूबर तक सजेगा बसोहली उत्सव-कला-संस्कृति और परंपराओं का दिखेगा अनूठा संगम

 | 
19 से 21 अक्टूबर तक सजेगा बसोहली उत्सव-कला-संस्कृति और परंपराओं का दिखेगा अनूठा संगम


बसाेहली, 18 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर की समृद्ध कला, संस्कृति और पारंपरिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बसोहली उत्सव 2026 का आयोजन 19 से 21 अक्टूबर तक जिला कठुआ के बसोहली में किया जाएगा। तीन दिवसीय उत्सव में क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और कलात्मक पहचान को प्रदर्शित किया जाएगा।

उत्सव के दौरान विश्व प्रसिद्ध बसोहली चित्रकला, सदियों पुरानी रामलीला, स्थानीय व्यंजन, लोकनृत्य, इरावती आरती और पारंपरिक खेलों सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा खेल गतिविधियों और अन्य मनोरंजक आयोजनों के माध्यम से भी स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। बसोहली उत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध विरासत और परंपराओं को व्यापक पहचान दिलाना तथा जम्मू-कश्मीर में सांस्कृतिक एवं विरासत पर्यटन को प्रोत्साहित करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया