home page

बारामूला में रेत निकालते समय झेलम नदी में गिरने से 2 लोगों की मौत

 | 

बारामूला, 28 अक्टूबर (हि.स.)।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के रफियाबाद इलाके में दचनपारा में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को रेत निकालते समय नाव से झेलम नदी में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये दोनों रेत निकाल रहे थे तभी नदी में गिर गए।

उन्होंने बताया कि उनके शव रात भर पानी में रहे और सुबह उन्हें बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान दचनपारा निवासी जावेद अहमद मीर (28) और मोहम्मद अनीस मलिक (29) के रूप में हुई है।

इस बीच, घटना का संज्ञान ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह