home page

बारामुल्ला में आज सुबह हुई बारिश, पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को मिली राहत

 | 

बारामुल्ला, 23 अगस्त (हि.स.)। बारामुल्ला जिले में रविवार सुबह बारिश हुई है। हल्की से मध्यम बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है और पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। सुबह के समय बारिश शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे आम लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार की छुट्टी होने के कारण कई बच्चे भी इस खुशनुमा मौसम में अपने घरों में आराम कर रहे हैं।

जिले के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं सोपोर और रफियाबाद के कुछ हिस्सों में भी अच्छी बारिश होने की खबर है। बारिश से जहां मौसम ठंडा हुआ है वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता