home page

बारामूला पुलिस ने इजरायल-ईरान के बीच युद्ध के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की

 | 
बारामूला पुलिस ने इजरायल-ईरान के बीच युद्ध के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की


बारामूला, 01 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने रविवार को एक एडवाइजरी जारी करके इजरायल-ईरान के बीच युद्ध की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर मीडिया हाउसों, पत्रकारों, सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं, डिजिटल प्लेटफार्मों और व्यक्तियों से रिपोर्टिंग और जानकारी साझा करते समय अत्यधिक जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया है।

जिला पुलिस बारामूला ने सलाह दी है कि कानून-व्यवस्था या सार्वजनिक समारोहों से संबंधित किसी भी खबर को प्रकाशन या प्रसारण से पहले आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से सत्यापित किया जाना चाहिए। इसने आगाह किया कि अफवाहों, असत्यापित रिपोर्टों या काल्पनिक सामग्री के प्रसार से अनावश्यक दहशत पैदा हो सकती है और सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है। पुलिस ने मीडिया बिरादरी से सनसनीखेज से परहेज करने और आधिकारिक अपडेट पर सख्ती से भरोसा करने का भी अनुरोध किया।

पुलिस ने आगे चेतावनी दी कि गलत सूचना या अफवाहें फैलाने में शामिल पाई जाने वाली संस्थाओं को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इस बात पर जोर देते हुए कि शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए जिम्मेदार रिपोर्टिंग और सूचना साझा करना आवश्यक है। पुलिस ने नागरिकों से शांत और व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने में सकारात्मक योगदान देने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता