जम्मू में रिहायशी इलाके में चल रहा बैंक ऑफ इंडिया का दफ्तर सील
| Apr 18, 2026, 17:28 IST
जम्मू,, 18 अप्रैल (हि.स.)।
जम्मू के एक रिहायशी इलाके में बिना अनुमति संचालित हो रहे बैंक ऑफ इंडिया के दफ्तर को नगर निगम ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई ट्रैफिक जाम और अवैध संचालन की शिकायतों के बाद की गई।
अधिकारियों के अनुसार संबंधित भवन में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था जिसके चलते भवन मालिक और बैंक प्रबंधन को नोटिस भी जारी किया गया है। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

