12 साल की बच्ची के साथ रेप मामले में बांदीपोरा पुलिस ने 12 घंटे में केस सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार
बांदीपोरा, 10 अगस्त (हि.स.)।
बांदीपोरा पुलिस ने 12 साल की बच्ची के साथ रेप के मामले को 12 घंटे के अंदर सुलझा लिया है और रात भर चली छापेमारी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को रविवार दोपहर करीब 12 बजे नाबालिग के साथ कथित रेप की जानकारी मिली जिसके बाद आधिकारिक जांच शुरू की गई।
अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जो पीड़िता के लिए अनजान थे।
इस बीच पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के तहत रात भर चली छापेमारी में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और रात भर चली छापेमारी में दोनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने आगे कहा कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपितों के नामों का खुलासा और आगे की जानकारी साझा की जायेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

