अंग्रेजी और अरबी भाषा में एमिरेट्स लिखा हुआ गुब्बारा मिला किला दरहाल में
| Aug 20, 2026, 17:59 IST
राजौरी, 20 अगस्त (हि.स.)। राजौरी जिले के किला दरहाल इलाके में उस समय लोगों में उत्सुकता पैदा हो गई, जब मोहम्मद जुबैर की पत्नी राबिया कौसर के खेतों में एक गुब्बारा मिला। गुब्बारे पर अंग्रेज़ी और अरबी भाषा में एमिरेट्स लिखा हुआ था। गुब्बारा मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे अपने कब्जे में लेकर बरामद कर लिया।
गुब्बारे के खेत तक पहुंचने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की जानकारी का इंतजार है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

