home page

जम्मू के शास्त्री नगर में फ्रीडम फाइटर मेमोरियल एसोसिएशन की बैठक आयोजित

 | 

जम्मू,, 19 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू के शास्त्री नगर में फ्रीडम फाइटर मेमोरियल एसोसिएशन की ओर से एक बैठक और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा जम्मू-कश्मीर के महामंत्री और जम्मू के पूर्व डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन सतीश कुमार शर्मा ने की। इस मौके पर ठश्रच् के वरिष्ठ नेता वेद शर्मा सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी और नए सदस्य मौजूद रहे। बलोरिया ने एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन समाज में देशभक्ति की भावना बढ़ाने और लोगों को उनके संवैधानिक तथा नैतिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का सराहनीय काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े सेवानिवृत्त और अनुभवी लोगों का ज्ञान समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बलोरिया ने एसोसिएशन को समाजहित और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में सदस्यों ने भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता