home page

जम्मू में बजरंग दल ने विवादित टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया

 | 

जम्मू,, 28 मई (हि.स.)।

जम्मू में गौ माता पर विवादित टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बस स्टैंड क्षेत्र में एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गौ माता को लेकर दिए गए विवादित बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन के नेताओं ने इस मुद्दे पर कड़ा रोष जताते हुए संबंधित बयान की निंदा की और सरकार से कार्रवाई की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता