home page

हीरानगर में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने लिया नशा मुक्त समाज का संकल्प

 | 
हीरानगर में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने लिया नशा मुक्त समाज का संकल्प


कठुआ/हीरानगर, 02 मई (हि.स.)। 100 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान के तहत सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय सल्लन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ व अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह ने की। इस अवसर पर तहसीलदार हीरानगर अनूप कुमार, एसएचओ अमित सांगड़ा, टीएसडब्ल्यूओ, स्कूल स्टाफ, पूर्व पीआरआई सदस्य, छात्र-छात्राएं व स्थानीय लोग उपस्थित रहे। छात्रों ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया जिसमें सामाजिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान को दर्शाया गया। साथ ही एक जागरूकता सत्र में नशे से होने वाले शारीरिक व मानसिक नुकसान तथा बचाव के उपायों पर जानकारी दी गई। एसडीएम फुलैल सिंह ने कहा कि नशा मुक्त समाज के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा और छात्रों को जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया