home page

जीडीसी बसोहली में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 | 
जीडीसी बसोहली में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


कठुआ/बसोहली, 18 अप्रैल (हि.स.)। जीडीसी बसोहली में 100 दिवसीय ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा के संरक्षण में आयोजित हुआ।

अभियान के तहत बीते 13 अप्रैल को कठुआ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पदयात्रा में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। इसके अलावा कॉलेज में ‘ड्रग-फ्री शपथ’ कार्यक्रम आयोजित कर सभी को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।

17 अप्रैल को कॉलेज के सेमिनार हॉल में ओरिएंटेशन एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों और इसके खिलाफ सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्य ने छात्रों को नशे के खतरे से सतर्क रहने और जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया