home page

मिशन युवा के तहत जीडीसी हीरानगर में जागरूकता कार्यक्रम

 | 
मिशन युवा के तहत जीडीसी हीरानगर में जागरूकता कार्यक्रम


हीरानगर, 25 अगस्त (हि.स.)। जीएलडीएम राजकीय डिग्री कॉलेज हीरानगर में मिशन युवा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उद्यमिता, स्वरोजगार, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में एसडीएम हीरानगर फूलैल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कौशल विकास और उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने विद्यार्थियों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। मिशन युवा टीम ने विभिन्न योजनाओं, उद्यम स्थापित करने के अवसरों, वित्तीय सहायता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रो. शिवानी सलाथिया ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया