home page

बंसतपुर स्कूल में नए आपराधिक कानूनों को लेकर जागरूकता अभियान

 | 
बंसतपुर स्कूल में नए आपराधिक कानूनों को लेकर जागरूकता अभियान


कठुआ, 31 अगस्त (हि.स.)। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस के समग्र पर्यवेक्षण और डीएसपी डीएआर कठुआ के निर्देश पर कठुआ पुलिस ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंसतपुर में नए आपराधिक कानूनों को लेकर कानूनी जागरूकता अभियान आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन थाना लखनपुर के एसएचओ और पुलिस पोस्ट बंसतपुर के प्रभारी ने किया।

इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) की प्रमुख धाराओं व प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ई-एफआईआर, जीरो एफआईआर, नागरिकों के अधिकार तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करते हुए विभिन्न कानूनी और सुरक्षा संबंधी सवाल पूछे। स्कूल प्रशासन ने कठुआ पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया