home page

जीडीसी महानपुर में एचआईवी/एड्स पर जागरूकता अभियान आयोजित

 | 
जीडीसी महानपुर में एचआईवी/एड्स पर जागरूकता अभियान आयोजित


कठुआ, 24 जून (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर के एनएसएस यूनिट ने रेड रिबन क्लब के सहयोग से एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं जोखिम आकलन अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में एचआईवी/एड्स की रोकथाम जांच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस दौरान छात्रों को नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन द्वारा तैयार ऑनलाइन एचआईवी रिस्क असेसमेंट सर्वे में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के माध्यम से छात्रों को एचआईवी संक्रमण से जुड़े जोखिम कारकों और बचाव उपायों की जानकारी दी गई। प्रो. बिंती ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को ऑनलाइन आकलन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एचआईवी संक्रमण के जोखिम, बचाव के उपाय और जिम्मेदार व्यवहार की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्र स्वयंसेवकों ने प्रतिभागियों को सर्वे पूरा करने में सहयोग दिया तथा नियमित स्वास्थ्य जांच और सही जानकारी के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कॉलेज की प्राचार्य ने एनएसएस यूनिट और रेड रिबन क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जागरूकता के ऐसे कार्यक्रम स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर डॉ. सपना, डॉ. रूपाली, प्रो.अनु और अनुराधा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया