home page

ऑटो यूनियन के चुनाव पर कोर्ट द्वारा स्टे लगाए जाने के बाद कटड़ा में ऑटो चालकों में भारी रोष

 | 

कटड़, 31 मार्च (हि.स.)।

ऑटो यूनियन के चुनाव पर कोर्ट द्वारा स्टे लगाए जाने के बाद मंगलवार को कटड़ा में ऑटो चालकों में भारी रोष देखने को मिला। आज 31 तारीख को होने वाले चुनाव को लेकर अचानक आई इस रोक के खिलाफ चालक सड़कों पर उतर आए।

सुबह के समय बड़ी संख्या में ऑटो चालक श्री धर चौक पर इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चालकों ने कहा कि वे सभी यूनियन के चुनाव करवाना चाहते हैं लेकिन कुछ लोगों द्वारा कोर्ट से स्टे ले आने के कारण चुनाव प्रक्रिया रुक गई है। प्रदर्शन कर रहे चालकों का कहना था कि यूनियन का चुनाव होना जरूरी है ताकि एक योग्य प्रधान चुना जा सके और उनके कामकाज को सुचारू रूप से चलाया जा सके।उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द स्टे हटाकर चुनाव कराए जाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA