home page

लखनपुर व चड़वाल में गोवंश तस्करी के प्रयास नाकाम, 23 गोवंश मुक्त, दो वाहन जब्त

 | 
लखनपुर व चड़वाल में गोवंश तस्करी के प्रयास नाकाम, 23 गोवंश मुक्त, दो वाहन जब्त


कठुआ, 06 सितंबर (हि.स.)। गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने लखनपुर और चड़वाल क्षेत्र में तस्करी के दो प्रयास विफल करते हुए 23 गोवंश को मुक्त करवाया और दो वाहनों को जब्त किया। कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा-आईपीएस की निगरानी में की गई।

लखनपुर में पुलिस ने नाके के दौरान पंजाब से जम्मू-कश्मीर की ओर आ रहे ट्रक नंबर जेके02बीयू-0477 को रोककर तलाशी ली। वाहन से 17 गोवंश बरामद हुए जबकि चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 122/2026 दर्ज की गई है। वहीं चड़वाल में थाना राजबाग पुलिस और पुलिस पोस्ट चड़वाल की टीम ने महिंद्रा लोड कैरियर नंबर जेके19ए-9738 को जांच के लिए रोका। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान 6 गोवंश बरामद किए गए। इस मामले में थाना राजबाग में एफआईआर नंबर 207/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से गोवंश तस्करी संबंधी सूचना 112 या 9858034100 पर देने की अपील की है और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया