नगरी में गोवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, कैंटर से 20 गोवंश मुक्त
| Nov 1, 2026, 19:43 IST
कठुआ, 1 नवंबर (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने नगरी क्षेत्र में गोवंश तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए एक कैंटर से 20 गोवंश को मुक्त करवाया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कैंटर को जब्त कर लिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार नगरी पुलिस चैकी की टीम नाके पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पंजाब की ओर से आ रहे संदिग्ध कैंटर एचआर55डब्लू-6756 को रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर कैंटर में बेरहमी से लदे 15 बैल और 5 गाय बरामद हुए। इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर संख्या 541/2026 के तहत बीएनएस की धारा 223 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

