home page

हटली मोड़ में पशु तस्करी प्रयास विफल, 11 मवेशी मुक्त करवाए

 | 
हटली मोड़ में पशु तस्करी प्रयास विफल, 11 मवेशी मुक्त करवाए


कठुआ, 07 नवंबर (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने हटली मोड़ इलाके में पशु तस्करी की एक कोशिश को नाकाम करते हुए 11 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे बिना नंबर प्लेट वाले ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट हटली की टीम ने हटली मोड़ के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच के दौरान पंजाब की ओर से जम्मू-कश्मीर की तरफ आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रुकने का इशारा किया। ट्रक पर कोई पंजीकरण नंबर अंकित नहीं था और उसे एक अज्ञात व्यक्ति चला रहा था। पुलिस टीम ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें 11 मवेशियों को अमानवीय तरीके से लादकर ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने सभी मवेशियों को मुक्त करवाते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 551/2026 के तहत बीएनएस की धारा 223 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया