लखनपुर में गोवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, 32 गोवंश मुक्त, एक गिरफ्तार
कठुआ, 06 नवंबर (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने लखनपुर स्थित नेशनल हाईवे ट्रक टर्मिनल के पास गोवंश तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए 32 गोवंश मुक्त करवाए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल ट्रक को भी जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार लखनपुर पुलिस की टीम ट्रक टर्मिनल क्षेत्र में नाकेबंदी और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पंजाब की ओर से जम्मू-कश्मीर आ रहे ट्रक नंबर जेके19-5903 को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में बेरहमी से लदे 15 गायों और 17 बैलों सहित कुल 32 गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने चालक निसार अहमद खान निवासी राखी ब्राह शांगस अनंतनाग वर्तमान निवासी बठिंडी जम्मू को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में पुलिस थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 151/2026 के तहत बीएनएस की धारा 223 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

