लखनपुर में गोवंश तस्करी प्रयास विफल, 15 गोवंश छुड़ाए, चालक गिरफ्तार
कठुआ, 18 अक्टूबर (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने लखनपुर टोल प्लाजा के पास नाके के दौरान गोवंश तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 15 गोवंश को छुड़ाया है। पुलिस ने इस मामले में चालक को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल कैंटर वाहन को जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना पुलिस ने जांच के दौरान पंजाब से जम्मू-कश्मीर की ओर आ रहे एक संदिग्ध कैंटर को रोककर तलाशी ली। वाहन में 15 गोवंश अमानवीय तरीके से लदे हुए पाए गए। पुलिस ने सभी गोवंश को छुड़ाकर वाहन जब्त कर लिया और चालक मोहम्मद आसिफ निवासी नदीम कॉलोनी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में लखनपुर थाने में एफआईआर नंबर 137/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से गोवंश तस्करी संबंधी जानकारी हेल्पलाइन नंबर 112 या 9858034100 पर देने की अपील की है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जा
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

