लखनपुर में गोवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, 14 मवेशी मुक्त, ट्रक जब्त
| Aug 29, 2026, 18:39 IST
कठुआ, 30 अगस्त (हि.स.)। जिला पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लखनपुर में 14 गोवंश को मुक्त करवाकर तस्करी में इस्तेमाल ट्रक जब्त किया है।
पुलिस टीम ने ट्रक टर्मिनल प्वाइंट पर नाके के दौरान पंजाब से जम्मू-कश्मीर की ओर आ रहे ट्रक जेके02बीपी-6685 को रोककर तलाशी ली। ट्रक में 14 गोवंश को अमानवीय तरीके से लादा गया था। पुलिस ने सभी गोवंश को मुक्त करवाकर वाहन जब्त कर लिया।
इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 115/2026 के तहत धारा 223 बीएनएस और 11 पीसीए एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस की देखरेख में की गई। पुलिस ने लोगों से गोवंश तस्करी की सूचना 112 या 09858034100 पर देने की अपील की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

