home page

लखनपुर में गोवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, 17 गोवंश मुक्त

 | 
लखनपुर में गोवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, 17 गोवंश मुक्त


कठुआ, 27 अगस्त (हि.स.)। जिला पुलिस ने लखनपुर के डिस्पैच प्वाइंट पर गोवंश तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 17 गोवंशों को मुक्त करवाया और एक ट्रक जब्त किया। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र निर्देशन में पुलिस टीम ने नाके के दौरान की।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात लखनपुर पुलिस ने पंजाब से जम्मू-कश्मीर की ओर आ रहे संदिग्ध ट्रक नंबर जेके19ए-5077 को रोककर तलाशी ली। ट्रक में 17 गोवंश लदे पाए गए जिन्हें मुक्त करवाकर वाहन को जब्त कर लिया गया। मामले में एफआईआर नंबर 110/2026 धारा 223 बीएनएस व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से गोवंश तस्करी संबंधी सूचना 112 या 09858034100 पर देने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया