home page

लखनपुर में गोवंश तस्करी का प्रयास विफल, 15 गोवंश मुक्त, चालक गिरफ्तार

 | 
लखनपुर में गोवंश तस्करी का प्रयास विफल, 15 गोवंश मुक्त, चालक गिरफ्तार


कठुआ, 19 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लखनपुर में गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 15 गोवंश को मुक्त करवाया है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार लखनपुर पुलिस ने एनएचडब्ल्यू ट्रक टर्मिनल पर नाके के दौरान पंजाब से जम्मू-कश्मीर की ओर आ रहे संदिग्ध ट्रक जेके21-3250 को रोककर तलाशी ली। ट्रक में 15 गोवंश लदे पाए गए। पुलिस ने सभी गोवंश को मुक्त करवाते हुए चालक हैप्पी कुमार निवासी मालेहानपुर गज्जन आरएस पुरा जम्मू को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 103/2026 के तहत बीएनएस की धारा 223 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा आईपीएस की देखरेख में की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया