home page

जिला स्तरीय योग व जिम्नास्टिक चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 | 
जिला स्तरीय योग व जिम्नास्टिक चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


कठुआ, 02 सितंबर (हि.स.)। खेल विभाग के वार्षिक खेल कैलेंडर के तहत बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में सभी आयु वर्ग की छात्राओं के लिए अंतर-स्कूल जिला स्तरीय योग एवं जिम्नास्टिक चयन ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल का आयोजन युवा सेवा एवं खेल विभाग की महानिदेशक अनूराधा गुप्ता के दिशा-निर्देशों तथा जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील कुमार की देखरेख में किया गया।

चयन प्रक्रिया में जिले के विभिन्न स्कूलों से बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और योग व जिम्नास्टिक में अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

ट्रायल का उद्देश्य आगामी उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिला कठुआ की टीम में प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन करना था। आयोजन में गतिविधि प्रभारी धर्मेंद्र सिंह शल्ली व परवीन सिंह सहित अन्य अधिकारियों, शारीरिक शिक्षा स्टाफ और फील्ड स्टाफ ने सहयोग दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया