home page

बचपन प्ले स्कूल में राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मनाई जन्माष्टमी, बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

 | 
बचपन प्ले स्कूल में राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मनाई जन्माष्टमी, बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां


कठुआ, 02 सितंबर (हि.स.)। बचपन प्ले स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में नजर आए जिससे विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा।

बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और बाल लीलाओं पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों से भी परिचित करवाया गया।

स्कूल की निदेशक मनीषा गुप्ता ने बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम का आयोजन समन्वयक मोनिका शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। जन्माष्टमी समारोह का समापन श्रीकृष्ण के प्रेम, करुणा और धर्म के संदेश के साथ हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया