home page

पीर पंजाल में बाढ़ तबाही का आकलन, विस्तृत राहत पैकेज जल्द संभव

 | 
पीर पंजाल में बाढ़ तबाही का आकलन, विस्तृत राहत पैकेज जल्द संभव


पुंछ, 23 जुलाई (हि.स.)। पीर पंजाल क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चैधरी, मंत्री जावेद अहमद राणा और सतीश शर्मा ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।

मंत्रियों ने पुंछ और राजौरी के कई गांवों में घरों, सड़कों, पुलों और कृषि भूमि को हुए नुकसान का निरीक्षण किया तथा राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हर प्रभावित परिवार तक बिना देरी राहत पहुंचाई जाए। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से जन-धन का नुकसान हुआ है और कई गांवों का संपर्क घंटों तक कटा रहा। प्रशासन और बचाव दल लगातार राहत कार्यों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मृतकों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि पहले ही स्वीकृत कर दी है। सरकार द्वारा नुकसान के आकलन के बाद जल्द ही व्यापक राहत पैकेज घोषित किए जाने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया