भारतीय सेना राजौरी-पुंछ सेक्टर में 800 कुलियों की भर्ती करेगी
| Mar 5, 2026, 13:34 IST
जम्मू, 05 मार्च (हि.स.)। भारतीय सेना अपनी नव स्थापित पोर्टर कंपनी के लिए 800 कुलियों को नामांकित करने के लिए 12 मार्च से भर्ती अभियान चलाएगी। आर्मी पोर्टर कंपनी में 600 कुलियों और 200 रिजर्व कुलियों के नामांकन के लिए राजौरी और पुंछ जिलों में सात स्थानों पर कुली भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि 279 पोर्टर कंपनी को रक्षा मंत्रालय के तहत इस साल 1 अप्रैल से 26 सितंबर तक 179 दिनों के लिए स्थापित किया जा रहा है। भर्ती रैलियां 12 से 19 मार्च तक राजौरी और पुंछ के सात ब्रिगेड मुख्यालयों में आयोजित की जाएंगी।
-----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

