मेंढर में नियंत्रण रेखा के पास सेना के जवानों ने एक बारूदी सुरंग का पता लगाकर किया नष्ट
| Oct 8, 2026, 14:11 IST
पुंछ, 08 अक्टूबर (हि.स.)। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर उपमंडल में नियंत्रण रेखा के पास सेना के जवानों ने एक बारूदी सुरंग का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया।
जानकारी के अनुसार बालाकोट अग्रिम क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान बारूदी सुरंग का पता चला और बाद में बम निरोधक दल ने इसे नष्ट कर दिया।
घुसपैठ रोधी प्रणाली के तहत अग्रिम क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं जो कभी-कभी बारिश के पानी में बह जाती हैं और बाद में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए उन्हें ढूंढकर नष्ट कर दिया जाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

