home page

हंदवाड़ा में दुर्घटनावश गोलीबारी चलने से सेना के जवान की मौत

 | 

श्रीनगर, 06 अप्रैल (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में एक सैन्य शिविर में अपनी सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली चलने के बाद घायल हुए सेना के एक जवान की मौत हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लंगेट इलाके के शिविर में तैनात सैनिक जयदीप (24) अपनी सर्विस राइफल से गलती से गोली चल जाने के बाद घायल हो गया। उसे शुरू में जीएमसी हंदवाड़ा ले जाया गया और बाद में उन्नत उपचार के लिए 92 बेस अस्पताल बादामी बाग छावनी में रेफर कर दिया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना का संज्ञान ले लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता