home page

अभ्यास के दौरान बलिदान हुए स्पेशल फोर्सेज कमांडो नायक अजय कुमार को सेना ने दी श्रद्धांजलि

 | 

जम्मू, 04 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा के हथनीकुंड में प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान बलिदान हुए स्पेशल फोर्सेज कमांडो नायक अजय कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को जम्मू जिले के अखनूर क्षेत्र के रख मुट्ठी गांव में सेना द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

नूद नई बस्ती के निवासी कुमार यमुनानगर के हथनीकुंड में यमुना नदी में नौका प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दुखद रूप से बलिदान हो गए। पुष्प अर्पित समारोह में मनवार योद्धा ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर आर शंकर सहित कई वरिष्ठ सेना अधिकारी उपस्थित थे और उन्होंने वीर योद्धा को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थान अखनूर लाया गया। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और स्थानीय निवासियों ने सैनिक को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उनके साहस, बलिदान और समर्पण को नमन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता