home page

आर्मी चीफ ने करनाह में पूर्व सैनिकों से की बातचीत

 | 

कुपवाड़ा, 25 सितंबर (हि.स.)।

आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने शुक्रवार को कुपवाड़ा जिले के करनाह का दौरा किया और फॉरवर्ड एरिया में पूर्व सैनिकों से बातचीत की।

मिली जानकारी के अनुसार दौरे के दौरान आर्मी चीफ ने टंगधार के फॉरवर्ड सर्जिकल सेंटर में चल रहे 'ऑपरेशन दृष्टि' मेगा मोतियाबिंद सर्जरी कैंप का जायजा लिया। उन्होंने फॉरवर्ड एरिया के दौरे के दौरान पूर्व सैनिकों से बातचीत की और उनकी भलाई व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी चिंताओं के बारे में जानकारी ली।

गौरतलब है कि 'चिनार कॉर्प्स' की देखरेख में और 'डायरेक्टरेट जनरल ऑफ आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज' के सहयोग से चलाए जा रहे इस सात दिवसीय अभियान का मकसद दूर-दराज के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों और पूर्व सैनिकों को आंखों की बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

स्क्रीनिंग कैंप के जरिए मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए 400 मरीजों की पहचान की गई है। ऑपरेशन सद्भावना के तहत भारतीय सेना की स्वास्थ्य सेवा पहल का हिस्सा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह