home page

आर्किटेक्ट विशाल अब्रोल 2026-28 के लिए चेयरपर्सन निर्वाचित

 | 

जम्मू,, 06 सितंबर (हि.स.)।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स जम्मू-कश्मीर चैप्टर ने 2026-28 कार्यकाल के लिए नई गवर्निंग बॉडी का गठन किया है। 1 से 3 सितंबर 2026 तक हुए चुनावों के बाद आर्किटेक्ट विशाल अब्रोल को चैप्टर का चेयरपर्सन चुना गया। उनके नेतृत्व में 14 सदस्यीय नई टीम ने जिम्मेदारी संभाली है।

नई गवर्निंग बॉडी में हबिंदर पाल सिंह को वाइस चेयरपर्सन, संदीपु धर और सुनील नगारी को जॉइंट ऑनरेरी सेक्रेटरी तथा मनु राजपूत को ऑनरेरी ट्रेजरर चुना गया है। कार्यकारी समिति में मनिंदर सिंह, रणधीर चंद, विवेक सागर शर्मा, कुलबीर ठाकुर, अनव शर्मा, अर्चना रजदान, अर्शिया खजूरिया, अनूप शर्मा और कुशाग्र आनंद शामिल हैं। नई टीम में चार महिला आर्किटेक्ट्स का प्रतिनिधित्व भी हैं जिसे जम्मू-कश्मीर के वास्तुकला क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व का संकेत माना जा रहा है।

चेयरपर्सन विशाल अब्रोल ने कहा कि नई टीम आर्किटेक्ट्स के बीच एकता मजबूत करने, पेशेवर अवसर बढ़ाने, ज्ञान के आदान-प्रदान और युवाओं के लिए विकास के अवसर तैयार करने पर ध्यान देगी। साथ ही सरकारी विभागों, नागरिक निकायों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ समन्वय कर जम्मू-कश्मीर में बेहतर वास्तुशिल्प प्रथाओं और निर्मित पर्यावरण के मानकों को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता