home page

जम्मू के आग प्रभावित शिव मार्केट पहुंचे अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता मंजीत सिंह

 | 

जम्मू,, 26 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिव मार्केट में बीती रात लगी भीषण आग की घटना के बाद राजनीतिक नेताओं का प्रभावित बाजार में पहुंचना जारी है। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता मंजीत सिंह ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ आग प्रभावित शिव मार्केट का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने आग से प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों और नुकसान के बारे में जानकारी ली।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरनजीत सिंह टोनी भी शिव मार्केट पहुंचे और आग की घटना के बाद की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

गौरतलब है कि जम्मू रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित शिव मार्केट में बीती रात लगी भीषण आग से कई दुकानें प्रभावित हुई हैं। इस घटना के बाद दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता