21 से 24 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आर.एस. पुरा प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां शुरू की
| Jul 21, 2026, 17:23 IST
जम्मू, 21 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में 21 से 24 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आर.एस. पुरा प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत मंगलवार को पुलिस प्रशासन द्वारा बलोल नाला सहित अन्य नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास जाने से बचें तथा मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
गौरतलब है कि मौसम विभाग द्वारा 21 से 24 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

