केंद्रीय विद्यालय जिंद्राह में वार्षिक खेल दिवस आयोजित
जम्मू, 07 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय विद्यालय जिंद्राह में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस उत्साह और खेल भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल जे.जी. मनहास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल अमित एस. भारद्वाज, प्रिंसिपल नवीन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और विद्यालय के अशोक, टैगोर, रमन तथा शिवाजी सदनों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद मशाल प्रज्वलन और खेल शपथ के माध्यम से अनुशासन, ईमानदारी और खेल भावना का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न कक्षाओं और सदनों के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रिंसिपल नवीन कुमार ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों के महत्व पर जोर दिया
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

