home page

आरएस पुरा सीमा क्षेत्र में नो गज पीर बाबा का वार्षिक मेला आयोजित

 | 

जम्मू,, 28 मई (हि.स.)।

आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित नो गज पीर बाबा के स्थान पर वार्षिक मेले का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा की मजार पर माथा टेककर सुख-समृद्धि की दुआ मांगी।

धार्मिक आयोजन के दौरान सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। वहीं सीमा सुरक्षा बल के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही थी। मेले में स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज के श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता