home page

अनंतनाग पुलिस ने सोने के सिक्कों की धोखाधड़ी में संलिप्तता के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 | 

अनंतनाग, 13 जुलाई (हि.स.)। अनंतनाग पुलिस ने सोने के सिक्कों की धोखाधड़ी में संलिप्तता के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान सज्जाद अहमद बेग पुत्र लस्सा बेग निवासी द्रावे लरनू के रूप में हुई है। उसे लरनू पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर संख्या 27/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 351(2) और 61(2) के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

श्रीनगर निवासी की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया जिसमें आरोप लगाया गया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रियायती दरों पर सोने के सिक्के उपलब्ध कराने के झूठे वादे पर उससे 12 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि षड्यंत्र के तहत शिकायतकर्ता को नियोजित लेन-देन के दौरान एक नाके पर रोका गया जहां सोने के सिक्के छीन लिए गए और उसे ठगा गया।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान अनंतनाग पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों की संलिप्तता साबित करने वाले पर्याप्त मौखिक और तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए। आरोपी को दी गई अग्रिम जमानत को माननीय न्यायालय द्वारा सफलतापूर्वक चुनौती दी गई और रद्द कर दिया गया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बयान में कहा गया है कि शेष फरार आरोपियों को पकड़ने और पूरी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

अनंतनाग पुलिस ने जनता को सतर्क रहने और वित्तीय लेनदेन करते समय धोखाधड़ी वाली योजनाओं या झूठे बयानों का शिकार होने से बचने की सलाह दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता