home page

अवंतीपोरा में झेलम नदी से एक अज्ञात शव मिला

 | 

पुलवामा, 06 जुलाई (हि.स.)। सोमवार को दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा इलाके में कवानी के पास झेलम नदी से एक अज्ञात शव बरामद किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शव को नदी में तैरते हुए देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि मृतक बाहरी व्यक्ति है हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता