श्री अमरनाथ यात्रा 2026-लखनपुर में तैयारियों की समीक्षा
| Apr 28, 2026, 19:06 IST
कठुआ, 28 अप्रैल (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने लखनपुर में आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एसएसपी कठुअर मोहिता शर्मा और एडीसी विश्वजीत सिंह भी मौजूद रहे।
डीसी ने फसिलिटेशन सेंटर के लिए चिन्हित भवनों का निरीक्षण कर पंजीकरण, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने तेगबहादुर काॅलेज और विवेकानंद काॅलेज में बनाए गए यात्री ठहराव केंद्रों का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई, बिस्तर, पानी-बिजली और अन्य सुविधाओं की स्थिति देखी। डीसी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित की जाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

